Rohit Sharma & Virat Kohli Record at Barsapara: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार यानी 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब सीरीज अपने नाम करने पर हैं। इस मुकाबले में फैंस की नजरें एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी। खास बात यह है कि गुवाहाटी के इस मैदान पर दोनों दिग्गजों का बल्ला जमकर बोला है।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय मेंस टीम ने अब तक दो वनडे मुकाबले खेले हैं। इस मैदान पर पहला वनडे 21 अक्टूबर 2018 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इसके बाद 10 जनवरी 2023 को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने आई थीं। दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम ने आराम से जीत हासिल की। अब करीब तीन साल बाद भारतीय टीम एक बार फिर इस मैदान पर वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने इस मैदान पर दोनों वनडे मुकाबले खेले हैं और दोनों ही पारियों में उनके बल्ले से बड़ी पारियां देखने को मिली हैं। 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 117 गेंदों में नाबाद 152 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 323 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था।