Guwahati odi: Cricket News & Match Updates
IND vs WI: Ro-Ko के लिए लकी है गुवाहाटी का ये मैदान, वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरने से पहले देखिए दोनों का रिकॉर्ड
Rohit Sharma & Virat Kohli Record at Barsapara: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार यानी 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब सीरीज अपने नाम करने पर हैं। इस मुकाबले में फैंस की नजरें एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी। खास बात यह है कि गुवाहाटी के इस मैदान पर दोनों दिग्गजों का बल्ला जमकर बोला है।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय मेंस टीम ने अब तक दो वनडे मुकाबले खेले हैं। इस मैदान पर पहला वनडे 21 अक्टूबर 2018 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इसके बाद 10 जनवरी 2023 को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने आई थीं। दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम ने आराम से जीत हासिल की। अब करीब तीन साल बाद भारतीय टीम एक बार फिर इस मैदान पर वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी। Read More...