Justin Greaves Ruled Out: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से ठीक पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले जस्टिन ग्रीव्स दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं।
32 साल के ग्रीव्स के दूसरे मुकाबले में नहीं खेलने की वजह उनकी काफ इंजरी बताई जा रही है। यह खबर मुकाबले से ठीक पहले सामने आई है।
Justin Greaves has been ruled out of the 2nd ODI with a calf injury after scoring a century in the series opener! pic.twitter.com/Bi9vSlX5Nd
CRICKETNMORE (cricketnmore) September 29, 2026
क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुताबिक, ग्रीव्स को पहले वनडे के दौरान ही पैर की मांसपेशियों में परेशानी हुई थी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे रविवार (27 सिंतबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की थी और ओपनिंग करने उतरे ग्रीव्स लंबे समय तक क्रीज पर डटे रहे। ग्रीव्स ने भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए 108 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी पारी में 12 चौके शामिल रहे।