IND vs WI 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के तीन अनुभवी खिलाड़ियों रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
दरअसल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा अब तक भारत के लिए 227 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले एक साथ खेल चुके हैं। तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में मैदान पर उतरने के साथ ही इस तिकड़ी ने भारतीय क्रिकेट की एक मशहूर तिकड़ी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी।
पहले वनडे के बाद रोहित, कोहली और जडेजा ने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले की तिकड़ी की बराबरी कर ली है। सचिन, द्रविड़ और कुंबले ने भी भारत के लिए 227 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले एक साथ खेले थे।