Advertisement Amazon
Advertisement

IPL 2024: Sarfaraz Khan को खरीद सकती है ये 3 टीमें, मिल सकते हैं इतने करोड़

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सरफराज खान को महज 20 लाख के बेस प्राइस पर किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। हालांकि अब सरफराज की किस्मत चमक सकती है।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat February 20, 2024 • 15:13 PM
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)

राजस्थान रॉयल्स भी इस लिस्ट में शामिल है। आरआर ने बीते समय में युवाओं पर खूब भरोसा जताया है। उनकी टीम में ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे युवा खिलाड़ी मौजूद हैं।

Trending


राजस्थान ने देवदत्त पडिक्कल को छोड़ा है ऐसे में पडिक्कल की कमी को पूरा करने के लिए सरफराज को आरआर अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। सरफराज लंबी और तूफानी दोनों ही तरह से इनिंग खेल सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

सरफराज खान पर दिल्ली कैपिटल्स की भी निगाहें होंगी। सरफराज आईपीएल 2023 में डीसी का ही हिस्सा थे। उन्हें 20 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा था, लेकिन पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। हालांकि अब सरफराज ने अपनी काबिलियत से एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा है।

Also Read: Live Score

दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत के बैकअप के तौर पर सरफराज को टीम में जोड़ सकती है। पंत मैदान पर वापसी करने वाले हैं, लेकिन वो विकेटकीपिंग कर पाएंगे या नहीं ये एक बड़ा सवाल है। ऐसे में सरफराज डीसी को संतुलन प्रदान कर सकते हैं।

Advertisement


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement