दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के लिए राज्य से कुछ प्रतिभाओं को अपने साथ जोड़ सकती है। दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन से कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने निकलकर आए है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको हम DPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के लिए टारगेट कर सकती है।
1. प्रियांश आर्य
जेक फ्रेजर-मैकगर्क के आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाजों में से एक होने की प्रबल संभावना है। अगर डीसी उनके लिए एक अच्छे साथी की तलाश में है, तो प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) शानदार विकल्प हो सकते है। प्रियांश ने दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए छाप छोड़ी। प्रियांश DPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने सीजन में कुल 10 मैच खेले और 198.69 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 608 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक देखने को मिले है। प्रियांश ने ही DPL में एक मैच में 6 गेंद में 6 छक्के जड़े थे।