WI vs SA: रोमारिया शेफर्ड और जेसन होल्डर ने खेली तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 177 रनों का लक्ष्य
WI vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के 7वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने गुरुवार, 26 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के सामने जीत हासिल करने के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड…
WI vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के 7वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने गुरुवार, 26 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के सामने जीत हासिल करने के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतकीय पारी खेली और 37 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। उनके अलावा जेसन होल्डर ने 31 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली। इन्हीं पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन जोड़े।
बात करें अगर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों की तो लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट झटके। मार्को यानसेन और केशव महाराज ने भी टीम के लिए गेंदबाज़ी की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। यहां देखें लाइव मैच का स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रॉस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।