Rajat Patidar 54 Runs Vs Bengal: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) मौजूदा समय में घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 (SMAT 2026) खेल रहे हैं। वो क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) की कप्तानी वाली बड़ौदा टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने बीते रविवार, 22 नवंबर को बंगाल के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई करके शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
जितेश ने मचाई तबाही: 33 वर्षीय जितेश एक मिडिल ऑर्डर बैटर हैं, जो कि फिनिशर का रोल निभाते हैं। उन्होंने मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में एक बार फिर ऐसा करके दिखाया। जितेश ने बंगाल के बॉलिंग अटैक, जिनमें मोहम्मद शमी जैसे लीज़ेंड मौजूद हैं, की जमकर धुलाई की और 29 गेंदों पर 5 चौके 3 छक्के लगाकर 54 रन ठोके। जितेश ने नंबर-5 पर बैटिंग करके ये पारी खेली।
जितेश शर्मा की IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से जितेश की बैटिंग का वीडियो साझा किया है। इसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि जितेश दो बार RCB के साथ IPL टूर्नामेंट जीत चुके हैं। उन्हें RCB ने पूरे 11 करोड़ रुपये में आगामी सीजन के लिए रिटेन किया है।