भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) पांच दिन के खेल के बाद सोमवार, 23 नवंबर को ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले में भारत को आखिरी दिन जीत के लिए 8 विकेट लेने थे, लेकिन वो पूरे दिन के खेल में महज़ 3 विकेट ही ले पाए। उन्होंने अहम मौके पर खराब फील्डिंग की। यही वज़ह है Team India की फील्डिंग पर अब सवाल हो रहे हैं।
देवदत्त पडिक्कल ने टपकाए दो कैच: न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में डेरिल मिचेल ने 186 गेंद खेली और मुकाबले को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई। इसी बीच देवदत्त पडिक्कल ने उनका बेहद ही अहम कैच टपकाया। उन्होंने अंशुल कंबोज की गेंद पर शॉर्ट मिड-विकेट पर कैच छोड़ा था। अगर पडिक्कल कैच पकड़ते तो टीम इंडिया को सफलता मिलती और वो गेम में वापस आ सकते थे।
याद दिला दें कि इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पार में DDP ने हेनरी निकोल्स (200 गेंदों पर 103) का कैच टपकाया था। इसके बाद निकोल्स ने 135 गेंद ओर खेली और नाबाद 175 रन (कुल 335 गेंद) जोड़े। पडिक्कल की खराब फील्डिंग के कारण भारत को वेलिंगटन टेस्ट में बड़ा नुकसान हुआ।