Advertisement
Advertisement
Advertisement

आकाश चोपड़ा ने चुने 6 भारतीय खिलाड़ी, जो IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं

सभी 8 टीमों द्वारा खिलाड़ी रिटेन करने के बाद दिसंबर के अंत या जनवरी 2022 की शुरूआत में आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन हो सकता है। पुरानी सभी फ्रेंचाइजियों ने कुल मिलाकर 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।  पूर्व भारतीय

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma December 05, 2021 • 13:33 PM
Aakash Chopra names 6 capped Indian players who will be most expensive picks in IPL 2022 auction
Aakash Chopra names 6 capped Indian players who will be most expensive picks in IPL 2022 auction (Image Source: Twitter)
Advertisement

सभी 8 टीमों द्वारा खिलाड़ी रिटेन करने के बाद दिसंबर के अंत या जनवरी 2022 की शुरूआत में आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन हो सकता है। पुरानी सभी फ्रेंचाइजियों ने कुल मिलाकर 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।  पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने 6 कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को चुना है, जो आईपीएल 2022 की नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिक सकते हैं। 

चोपड़ा की लिस्ट में पहला नाम ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का है, जिसके बाद आईपीएल 2021 में पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल हैं। इसके अलावा उन्होंने चाहर बंधुओं (दीपक औऱ राहुल) और शिखर धवन औऱ रविचंद्रन अश्विन को चुना है। 

Trending


चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “ हार्दिक पांड्या महंगे बिकेंगे, उनकी मौजूदा फॉर्म और चोट को मत देखिए, कोई दूसरा ऑलराउंडर उनके हुनर की बराबरी नहीं कर सकता। वह नंबर 5,6 और 7 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, कुछ ओवर भी डाल सकते हैं और एक तेजतर्रार फील्डर भी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वह बहुत महंगे बिकेंगे।” 

Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads

चोपड़ा ने आगे कहा, “ शिखर धवन 500 से 600 रन का बैंक हैं। उन्होंने भारत और विदेशी धरती पर बनाए हैं और टी-20 में रॉकेट शुरूआत देते हैं। कई टीमें उन्हें खरीदने की रूचि दिखाएंगे। हम डेविड-धवन (डेविड वॉर्नर और शिखर धवन) की जोड़ी को दोबारा एक साथ खेलते हुए देख सकते हैं, अहमदाबाद की टीम इन दोनों को खरीद सकती है।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement