अंबाती रायडू के रिटायरमेंट लेने पर गंभीर हुए खफा, चयनकर्ताओं को लगाई फटकार Images (Twitter)
3 जुलाई। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अनुभवी अंबाती रायडू को नजरअंदाज किए जाने पर चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया है। गंभीर का कहना है कि चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने के कारण ही रायडू ने संन्यास की घोषणा की है।
भारतीय चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी होने के बावजूद रायडू को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया था। इसके बाद शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने के बावजूद उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया।
इससे परेशान होकर रायडू ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।