New Delhi: टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एमएस धोनी की बैटिंग पोजीशन से खुश नहीं हैं। पुजारा का कहना है कि धोनी का नंबर 8 या फिर 9 पर खेलने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि धोनी जितनी ज्यादा गेंदें खेलेंगे, उतना ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतर होगा। आईपीएल 2026 में चेन्नई अपने अभियान का आगाज 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी।
पुजारा ने 'जियोहॉटस्टार' के साथ बात करते हुए कहा कि धोनी के पास अकेले दम पर किसी भी मैच को पलटने की काबिलियत मौजूद है। उन्होंने कहा, "धोनी का नंबर 8 या 9 पर खेलने का मुझे कोई प्वाइंट समझ नहीं आता है, क्योंकि वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। धोनी जो कर सकते हैं, वह सीएसके का कोई और बल्लेबाज नहीं कर सकता है। अभी वह सिर्फ 5 से 10 गेंदें खेल रहे हैं। सोचिए अगर वह 25 से 30 बॉल खेलेंगे, तो वह क्या कर सकते हैं।"