Celebs wish Virat Kohli and Anushka Sharma happily ever after ()
मुंबई, 12 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, सानिया मिर्जा और सचिन तेंदुलकर सहित सिने व खेल जगत की कई शख्सियतों ने नई-नवेली जोड़ी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को शादी की बधाई देते हुए सदा खुश रहने की शुभकामनाएं दीं।
हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें
इटली के टस्कनी में सोमवार दोपहर विराट और अनुष्का की शादी बेहद निजी परिवारिक समारोह में हुई। इसके बाद इन दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।