आईपीएल 2027: चेन्नई सुपर किंग्स ने मोहित शर्मा को सौंपी अहम जिम्मेदारी, टीम के नए बॉलिंग कोच नियुक्त (आईपीएल 2027: चेन्नई सुपर किंग्स ने मोहित शर्मा को सौंपी अहम जिम्मेदारी, टीम के नए बॉलिंग कोच नियुक्त)
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ साथ बतौर बॉलिंग कोच जुड़ने वाले हैं। मोहित ने एक खिलाड़ी के तौर पर इस फ्रेंचाइजी के लिए चार सीजन खेले हैं।
उम्मीद है कि 38 वर्षीय मोहित शर्मा, एरिक सिमंस की जगह यह पद संभालेंगे। सिमंस ने पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ इस पद पर काम किया था।
एक सूत्र ने मंगलवार को 'आईएएनएस' से कहा, "सीएसके के हेड कोच जहीर खान ने आईपीएल 2027 के लिए गेंदबाजी कोच के तौर पर मोहित शर्मा को शामिल करने का फैसला किया है। सीएसके के बाकी सपोर्ट स्टाफ की नियुक्तियों के बारे में आगामी हफ्तों में जानकारी मिल सकती है।"