Advertisement

विराट और अनुष्का को शादी पर खेल और बॉलीवुड जगत के स्टार्स ने सोशल मीडिया पर जमकर दी बधाईयां

मुंबई, 12 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, सानिया मिर्जा और सचिन तेंदुलकर सहित सिने व खेल जगत की कई शख्सियतों ने नई-नवेली जोड़ी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को शादी की बधाई

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma December 12, 2017 • 12:31 PM
Celebs wish Virat Kohli and Anushka Sharma happily ever after
Celebs wish Virat Kohli and Anushka Sharma happily ever after ()
Advertisement

करण ने इस खूबसूरत जोड़ी को प्यार देते हुए कहा, "मैं उन्हें बधाई और आने वाले समय की शुभकामनाएं देता हूं।" 

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा, "आपकी शादी परियों की कहानी जैसी है। आप जो चाहते हैं वह हर खुशी आपको मिले। बहुत-बहुत प्यार।" 

Trending


अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा, "अब से विराट कोहली खुश-खुशी अपने घर के उप कप्तान होंगे। नई कप्तान अनुष्का शर्मा।" 

इसके अलावा फिल्म उद्योग से सोनम कपूर, नेहा धूपिया, ईशा गुप्ता, अभिषेक कपूर, अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज, अनुपम खेर, सुनील शेट्टी, वरुण धवन, फरहान अख्तर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित नेने, अभिषेक बच्चन, श्रीदेवी सहित कई शख्यिसतों ने विराट और अनुष्का को शुभकामनाएं दीं।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इस जोड़ी को शादी की शुभकामनाएं दीं। हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

सचिन तेंदुलकर ने कहा 'विरुष्का' (विराट और अनुष्का के नाम का मिश्रण) एक साथ अद्भुत दिखते हैं।" 

सानिया ने ट्वीट कर कहा, "आप दोनों को बधाई। आप बहुत प्यारे और खुश लग रहे हो। आपको पूरी दुनिया की खुशी मिले।" 

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा, "जुग-जुग जिए यह खूबसूरत जोड़ी..रब हमेशा खुश रखे।"

इसके अलावा उमेश यादव, चेतश्वर पुजारा, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, पहलवान गीता फोगाट सहित खेल जगत की कई हस्तियों ने विराट और अनुष्का को शादी की बधाई दी।



Cricket Scorecard

Advertisement