Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: ब्रावो के छक्के के साथ खत्म हुई राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की पारी, आरआर को जीत के लिए चाहिए 189 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 12वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 189 रनों का लक्ष्य दिया। चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन

IANS News
By IANS News April 19, 2021 • 21:39 PM
Advertisement



रायुडू के आउट होने के बाद रैना भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और चेतन ने उन्हें भी आउट कर दिया। रैना ने 18 रन बनाए। चेतन ने इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आउट कर चेन्नई को छठा झटका दिया। धोनी ने 18 रन बनाए।

धोनी के बाद रवींद्र जडेजा को मोरिस ने आउट किया। जडेजा ने आठ रन बनाए। इसके कुछ देर बाद सैम करेन 13 रन बनाकर रन आउट हुए। करेन के बाद शार्दुल ठाकुर भी रन आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने एक रन बनाए।

अंत के ओवरों में ड्वेन ब्रावो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को अच्छी स्थिति पर पहुंचाया। ब्रावो आठ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
 

Trending




Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement