Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING: हर्षल पटेल की जगह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुआ ये खिलाड़ी

मुंबई, 14 अप्रैल (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल हर्षल पटेल के स्थान पर जगदीश सुचित को लीग के 12वें संस्करण के बाकी मैचों के लिए अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल की तरफ से शनिवार...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 14, 2019 • 00:13 AM
Harshal Patel
Harshal Patel (© IANS)
Advertisement

मुंबई, 14 अप्रैल (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल हर्षल पटेल के स्थान पर जगदीश सुचित को लीग के 12वें संस्करण के बाकी मैचों के लिए अपने साथ जोड़ा है।

आईपीएल की तरफ से शनिवार देर रात एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई। 

Trending


बयान में लिखा है, "जगदीश सुचित को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2019 के लिए चोटिल हर्षल पटेल के स्थान पर अपनी टीम में शामिल किया है।"

कर्नाटक के रहने वाले सुचित बाएं हाथ के स्पिनर हैं और लीग के बीते सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके हैं। 

दिल्ली को अपना अगला मैच रविवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। दिल्ली इस समय पॉइंट्स में आठ अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसने अभी तक सात मैच खेले हैं जिसमें से चार में उसे जीत और तीन में हार मिली है।
 


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement