Advertisement

दानिश कनेरिया ने चुनी अपनी टी20 XI टीम, 3 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल

Danish Kaneria his T20I XI: लिमिटेड ओवर क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली दो सबसे बड़े नाम हैं। दानिश कनेरिया ने अपनी टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं दी है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma December 21, 2021 • 13:40 PM
Cricket Image for Former Pakistani Spinner Danish Kaneria Picks His T20i Xi Of 2021 3 Indians In His
Cricket Image for Former Pakistani Spinner Danish Kaneria Picks His T20i Xi Of 2021 3 Indians In His (Danish Kaneria (Image Source: Google))
Advertisement

Danish Kaneria his T20I XI: लिमिटेड ओवर क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली दो सबसे बड़े नाम हैं। दोनों टी20 क्रिकेट में टॉप रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। रोहित शर्मा हाल ही में टी-20 फॉर्मेट में 3000 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं विराट कोहली ने 95 मैचों में 52.04 के औसत और 137.90 के स्ट्राइक रेट से 3227 रन बनाए हैं।

लेकिन, पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया का नजरिया इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर कुछ और ही है। अपने हालिया यूट्यूब वीडियो में, कनेरिया ने वर्ष 2021 की अपनी T20I टीम का चुनाव किया है। दानिश कनेरिया ने अपनी टीम में 3 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। 

Trending


लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही दानिश कनेरिया की T20I टीम में जगह बनाने में विफल रहे हैं। दानिश कनेरिया ने अपनी टीम में रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है। वहीं उनकी टीम में ऋषभ पंत बतौर 12वें खिलाड़ी के रूप में नजर आ रहे हैं।

Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads

ये है कनेरिया की 2021 की T20I टीम: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, मिशेल मार्श, रवींद्र जडेजा, रवि अश्विन, शाहीन अफरीदी, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एडम ज़म्पा, ऋषभ पंत (12वें खिलाड़ी)


Cricket Scorecard

Advertisement