Colombo: ICC Men's T20 World Cup 2026 - New Zealand vs Sri Lanka (Image Source: IANS)
T20 World Cup: 'टी20 वर्ल्ड कप- 2026' में शुक्रवार को न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, इंग्लैंड ने अपने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है। जेमी ओवरटन की जगह पर रेहान अहमद को टीम में शामिल किया गया है।
टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। अगर आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं, तो आपको मैच जीतने ही होंगे। हमको पता है कि इस विकेट पर हमें क्या करना है। हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।"