पहला अनौपचारिक टी20: भाविका-अक्साह की शतकीय साझेदारी, भारत की महिला अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को हराया (पहला अनौपचारिक टी20: भाविका-अक्साह की शतकीय साझेदारी, भारत की महिला अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को हराया)
भारत की अंडर-19 महिला टीम ने गुरुवार को इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ 36 रन से जीत हासिल की। बीसीए स्टेडियम में आयोजित मुकाबले को अपने नाम करते हुए भारतीय टीम ने 5 मुकाबलों की अनौपचारिक टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 197 रन बनाए। ईश्वरी अवसरे और दीया यादव की जोड़ी पहले विकेट के लिए सिर्फ 12 रन की साझेदारी कर सकी।
ईश्वरी महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद दीया ने इरा जाधव के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 37 रन जुटाए। टीम को इरा (20) के रूप में दूसरा झटका लगा, जिसके बाद दीया यादव (29) भी आउट हो गईं।