Advertisement

0,0,0: ग्लेन मैक्सवेल ने IPL में बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित शर्मा-दिनेश कार्तिक की बराबरी की

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने गुरुवार (11 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में शर्मनाक रिकॉर्ड अपने...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 11, 2024 • 20:58 PM
Advertisement

मैक्सवेल अपने आईपीएल करियर में 17वीं बार 0 पर आउट हुए हैं। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। मैक्सवेल के अलावा रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक भी आईपीएल में 17-17 बार 0 पर आउट हुए हैं। 

यह इस सीजन में तीसरी बार है जब मैक्सवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।  मैक्सवेल के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन काफी खराब रहा है। पहले 6 मैच में उन्होंने क्रमश: 0,3, 28, 0, 1, 0 रन बनाए हैं। 

Trending


बता दें कि मैक्सवेल आईपीएल में श्रेयस गोपाल का 50वां शिकार बने। उन्हें इस मुकाबले में पीयूष चावला की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के ऑक्शन में आरसीबी ने मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद 2022 में हुए मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें विराट कोहली औऱ मोहम्मद सिराज के साथ रिटेन किया था औऱ इसके लिए 11 करोड़ रुपये खर्च के थे। 



Cricket Scorecard

Advertisement