रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने गुरुवार (11 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मैक्सवेल 4 गेंदों का सामना कर खाता नहीं खोल सके और पारी के 13वें ओवर में श्रेयस गोपाल (Shreyas Gopal) की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हुए।
मैक्सवेल अपने आईपीएल करियर में 17वीं बार 0 पर आउट हुए हैं। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। मैक्सवेल के अलावा रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक भी आईपीएल में 17-17 बार 0 पर आउट हुए हैं।
यह इस सीजन में तीसरी बार है जब मैक्सवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। मैक्सवेल के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन काफी खराब रहा है। पहले 6 मैच में उन्होंने क्रमश: 0,3, 28, 0, 1, 0 रन बनाए हैं।
Most ducks in IPL
— Ram Garapati (@srk0804) April 11, 2024
17 - Glenn Maxwell*
17 - Rohit Sharma
17 - Dinesh Karthik
15 - Mandeep Singh
15 - Sunil Narine
15 - Piyush Chawla
15 - Rashid Khan#MIvRCB