Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2024 से वापसी करेंगे ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी करेंगे

ऋषभ पंत के फैंस के लिए खुशखबरी है। ये विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी के लिए तैयार है। पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी करते हुए दिखेंगे।

Advertisement
IPL 2024 से वापसी करेंगे ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी करेंगे
IPL 2024 से वापसी करेंगे ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी करेंगे (Image Source: Google)
Shubham Yadav
By Shubham Yadav
Dec 12, 2023 • 11:01 AM

पंत 19 दिसंबर को दुबई में आगामी आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले 'खिलाड़ियों के रिटेन और रिलीज' पर चर्चा करने के लिए शिविर में शामिल हुए थे। पंत ने 2016 में अपना आईपीएल डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 98 मैचों में भाग लिया और 147.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 2838 रन बनाए। पंत कई महीनों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हैं और पिछले साल दिसंबर में एक कार दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों से उबर रहे हैं।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav
December 12, 2023 • 11:01 AM

Also Read: Live Score

हालांकि, उस कार एक्सीडेंट के बाद इस भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने जोरदार वापसी की है और धीरे-धीरे वो अपनी पुरानी फिटनेस हासिल कर रहे हैं। पंत सोशल मीडिया पर भी अपनी वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसके जरिए फैंस को उनकी फिटनेस का अपडेट मिलता रहता है। इस कार एक्सीडेंट के चलते पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के पिछले संस्करण, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल और वनडे विश्व कप 2023 में खेलने से चूक गए थे। हालांकि, उम्मीद है कि वो जल्द ही पूरी तरह फिट हो जाएंगे और अगले साल आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए भारत की टीम में भी शामिल हो सकते हैं।

Advertisement


Advertisement