Advertisement
Advertisement
Advertisement

जब बिशन सिंह बेदी ने भारतीय टीम को समंदर में फेंकने की दे दी थी धमकी, जानिए पूरी कहानी !!

भारत के पूर्व स्पिनर और कप्तान बिशन सिंह बेदी का आज जन्मदिवस है। आज बिशन सिंह बेदी 73 साल के हो गए हैं। बिशन सिंह बेदी का जन्म पंजाब के अमृतसर में 25 सितंबर 1942 को हुआ था। बिशन सिंह बेदी

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat September 25, 2019 • 12:55 PM
जब बिशन सिंह बेदी ने भारतीय टीम को समंदर में फेंकने की दे दी थी धमकी, जानिए पूरी कहानी !! Images
जब बिशन सिंह बेदी ने भारतीय टीम को समंदर में फेंकने की दे दी थी धमकी, जानिए पूरी कहानी !! Images (twitter)
Advertisement

टीम इंडिया के मैनेजर बनकर दे दी थी टीम इंडिया को समंदर में फेंकने की धमकी

अपने खेलने के समय में बिशन सिंह बेदी को गुस्से वाला खिलाड़ी माना जाता रहा लेकिन टीम इंडिया के मैनेजर बनकर भी बिशन सिंह बेदी अपने गुस्से को जगजाहिर करने से पीछे नहीं रहे। साल 1990 में जब भारत की टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर अच्छा परफॉर्मेस नहीं कर पाई थी तो बिशन सिंह बेदी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को धमकी देते हुए गुस्से में कहा था कि 'पूरी टीम इंडिया को प्रशांत महासागर में डुबो देना चाहिए।'

Trending


'बिशन सिंह बेदी ने अपने जादुई स्पिन गेंदबाजी से हर किसी को चकित किया था। अपने एक बयान में बिशन सिंह बेदी ने कहा था कि उनकी गेंदबाजी की ताकत उनकी अंगुलियां थीं। बिशन सिंह बेदी ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो अपनी अंगुली को मजबूत बनानें के लिए अपने कपड़े खुद धोते थे।'

60 ओवर वाले मैच में बनाया यह रिकॉर्ड
बिशन सिंह बेदी के नाम 60 ओवर के वनडे मैच में सबसे  इकोनॉमिकल गेंदबाजी परफॉर्मेंस करने का रिकॉर्ड है। साल 1975 के वर्ल्ड कप में बिशन सिंह बेदी ने हेडिंग्ले में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान 12 ओवर की गेंदबाजी की और 8 मेडन सहित 6 रन देकर 1 विकेट चटकाए थे।  



Cricket Scorecard

Advertisement