भारत के पूर्व स्पिनर और कप्तान बिशन सिंह बेदी का आज जन्मदिवस है। आज बिशन सिंह बेदी 73 साल के हो गए हैं। बिशन सिंह बेदी का जन्म पंजाब के अमृतसर में 25 सितंबर 1942 को हुआ था। बिशन सिंह बेदी ने अपने करियर में कुल 13 साल भारत के लिए खेले।
बिशन सिंह बेदी ने अपने टेस्ट करियर में 67 मैच खेले और इस दौरान अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से कुल 266 विकेट लेने में सफल रहे। वहीं बिशन सिंह बेदी ने 10 वनडे मैच अपने करियर में खेलें और 7 विकेट हासिल किए।
बिशन सिंह बेदी ने अपने टेस्ट करियर में डेब्यू 31 दिसंबर 1966 को कोलकाता टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। बिशन सिंह बेदी ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जो कमाल किया है वो असाधारण है। अपने खेले कुल 370 फर्स्ट क्लास मैच में बिशन सिंह बेदी ने 1560 विकेट चटकाए हैं। भारत के तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बिशन सिंह बेदी के नाम ही है।