New Zealand vs South Africa T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 मार्च से होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम की वापसी हुई है, जिन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच अप्रैल 2023 में खेला था। लैथम सुपर स्मैश में कैंटरबरी किंग्स के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वह सीरीज के आखिरी दो मैचों में टीम की कप्तानी भी करेंगे। मिचेल सैंटनर शुरूआत तीन मैचों में टीम की कमान संभालेंगे।
सैंटनर उन 8 खिलाड़ियों में से हैं, जो हाल में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थे और उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी चुना गया है। सैंटनर के अलावा डेवोन कॉनवे और लॉकी फर्ग्यूसन सीरीज के पहले तीन मैच में टीम का हिस्सा हैं। जबकि काइल जैमीसन, कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, बेन सियर्स और ईश सोढ़ी पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी केटीन क्लार्क, निक केली और जेडन लेनोक्स को टीम में शामिल किया। क्लार्क औऱ लेनोक्स को आखिरी दो मैच के लिए चुना गया है। क्लार्क 431 रन के साथ सुपर स्मैश के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे और उन्होंने नॉदर्न ब्रेव को खिताब जिताने में अहम रोल निभाया था।