महिला क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, हाल ही में अंडर-19 टीम में मिली थी जगह (महिला क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, हाल ही में अंडर-19 टीम में मिली थी जगह )
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अंडर-19 महिला क्रिकेटर तेलंगाना की 17 साल की नंदिनी ने शहर के मधु कॉलोनी में अपनी दादी के घर पर आत्महत्या कर ली। नंदिनी का हाल ही में अंडर-19 टीम में चयन हुआ था।
नंदिनी के लिए इंसाफ की मांग करते हुए, उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विकाराबाद सर्कल इंस्पेक्टर रघु ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे नंदिनी की मौत की जानकारी मिली और तुरंत एक टीम मौके पर भेजी गई। शुरुआती जांच से पता चला कि उसने कथित तौर पर सुसाइड किया था।