Shubman Gill equals MS Dhonis unwanted record in first test vs new zealand (Shubman Gill चौथी बार 'नर्वस नाइंटीज' का शिकार हुए, एमएस धोनी के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की )
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन अपने शतक से चूक गए।
शुभमन गिल 146 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 98 रन बनाकर आउट हुए। गिल एक बेहतरीन शतक का मौका चूक गए।
गिल के टेस्ट करियर में यह चौथा मौका है, जब वह 'नर्वस नाइंटीज' का शिकार हुए हैं। इससे पहले गिल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में 91 रन, 2024 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ 91 रन और 2024 में मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 90 रन पर आउट हुए थे।