Rishabh Pant Video: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं। वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के तीसरे दिन भी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अटैकिंग बैटिंग देखने मिली। उन्होंने 62 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद 55 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी बीच पंत ने जैकब डफी (Jacob Duffy) को भी आईना दिखाया और उन्हें एक पैर पर खड़ा होकर करारा चौका मारा।
पंत ने मारा थप्पड़ चौका: ये नज़ारा भारतीय टीम की पहली पारी के 121वें ओवर में देखने को मिला। ऋषभ पंत मैदान पर लंबा समय बिता चुके थे और अब अटैक करने के मूड में थे। इसी मौके पर उन्होंने जैकब डफी को टारगेट किया। उन्होंने डफी की आखिरी तीन गेंदें खेली और इस पर दो लंबे छक्के और एक चौका मारा।
पंत का चौका आखिरी गेंद पर देखने को मिला। डफी ने शॉर्ट गेंद फेंकी थी जिस पर पंत ने क्रीज से बाहर निकलकर सामने चौका मारा। जब उन्होंने शॉट खेला तब वो एक पैर पर खड़े थे। डफी की गेंद उनके बैट के निचले हिस्से से टकराई थी। हालांकि पंत ने इतनी पावर से शॉट खेला कि गेंद सीधा गोली की रफ्तार से बाउंड्री की तरफ गई। आप नीचे पंत का वीडियो देख सकते हो।