Nathan Smith Bowled KL Rahul Video: भारतीय सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) में न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों को खूब परेशान किया और पहली पारी में 290 गेंद खेलकर 136 रन बनाए। केएल को बैटिंग करता देख ऐसा लग रहा था कि वो दोहरा शतक तो आराम से बनाएंगे, लेकिन कीवी तेज गेंदबाज़ नाथन स्मिथ (Nathan Smith) ने ऐसा होने नहीं दिया। उन्होंने एक बेहद ही गज़ब की इनस्विंगर डिलीवर करके राहुल को पवेलियन भेजा।
ये घटना भारतीय टीम की पहली पारी के 104वें ओवर में घटी। एक तरफ केएल राहुल संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ नाथन स्मिथ भी पूरा दम लगाकर गेंद फेंक रहे थे। इसी बीच स्मिथ ने एक इनस्विंगर से केएल राहुल को सरप्राइज किया। उन्होंने 132.1 kph की रफ्तार से ये गेंद फेंका जिस पर वेल सेट बैटर के भी होश उड़ गए।
नाथन स्मिथ का बॉल पिच से टकराकर तेजी से अंदर की तरफ गया। इसे केएल राहुल ने डिफेंड करके रोकने की कोशिश की। यहां वो सफल नहीं हुए। गेंद सीधा उनके बैट के ऐज से टकराई और फिर सीधा स्टंप्स पर जा लगी। ऐसे आउट होने के बाद केएल राहुल पूरी तरह हैरान थे। आप उनके रिएक्शन और आउट होने का पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो।