India vs New Zealand 1st Test Day 3 Highlights: केएल राहुल (KL Rahul) और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के शानदार शतकों की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने वेलिग्टन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन का विशाल स्कोर बना लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पहली पारी में 118 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है।\
तीसरे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी ने पहले सत्र में शानदार खेल दिखाया। राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक लगाया और दूसरे छोर से पडिक्कल ने भी उनका साथ निभाया।
पडिक्कल के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 175 गेंदों में 80 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की और मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। राहुल के रूप में तीसरा झटका लगा, जिन्होंने 290 गेंदों में 9 चौकों औऱ 2 छक्कों को बदौलत 136 रन बनाए।