Kyle Jamieson Bowled Devdutt Padikkal Video: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बैटिंग की और पहली पारी में 175 गेंदों पर 10 चौके लगाकर 80 रन बनाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि DDP बड़ा शतक लगाएंगे, लेकिन तभी काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) ने उनका दिल तोड़ा और उन्हें बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया।
ये घटना भारत की पारी के 83वें ओवर में घटी। देवदत्त पडिक्कल पूरी तरह मैदान पर जम चुके थे और समझदारी से बल्लेबाज़ी करके एक-एक रन जोड़ रहे थे। इसी बीच 6 फीट 8 इंच लंबे काइल जेमीसन ने उन्हें चकमा देने के लिए राउंड द विकेट से बॉल डाली। उनकी गेंद स्टंप्स को टारगेट करके डिलीवर की गई थी जो कि पिच से टकराने के बाद अंदर की तरफ आई।
यहां पर ही देवदत्त पडिक्कल से गलती हुई। वो डिफेंस करके बॉल को रोकना चाहते थे, लेकिन उन्होंने गलत साइन पर बैट को रखा। इसी मौके पर गेंद ने उन्हें चकमा दिया और वो सीधा स्टंप्स से टकराई। तो ऐसे काइल जेमीसन ने DDP का दिल तोड़ा और उन्हें शतक से पहले ही वापस पवेलियन भेज दिया। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।