IND vs NZ 1st Test: केएल राहुल-देवदत्त पडिक्कल के दम पर टीम इंडिया का धमाल, अब न्यूजीलैंड से सिर्फ 24 रन पीछे (KL Rahul and Devdutt Padikkal)
India vs New Zealand 1st Test Day 3: भारतीय टीम ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन चायकाल तक पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 344 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम मेजबान से अभी 24 रन पीछे हैं।
तीसरे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी ने पहले सत्र में शानदार खेल दिखाया। राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक लगाया और दूसरे छोर से पडिक्कल ने भी उनका साथ निभाया।
भारत को दूसरे सत्र में पडिक्कल के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 175 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। इससे पहले पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने 89 गेंदों में 85 रन बनाए थे। दूसरे सत्र के अंत पर राहुल 124 रन और कप्तान शुभमन गिल 36 रन बनाकर नाबाद रहे।