Gurnoor Brar added to India’s Test squad: भारत-न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (NZ vs IND Test Series) खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अपनी स्क्वाड में अचानक एक बड़ा बदलाव किया है। BCCI ने 379 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले बॉलर को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए रिलीज कर दिया है। उन्होंने गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) को रिलीज किए खिलाड़ी की जगह दी है।
गुरनूर को मिली टेस्ट टीम में जगह: BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "भारतीय पुरुष चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर 2026 से वेलिंगटन में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बराड़ को भारतीय टीम में शामिल किया है। गुरनूर अब टेस्ट टीम के सदस्यों के साथ जुड़ेंगे और पांचवें वनडे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। आखिरी वनडे के लिए उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।"
कुलदीप यादव हुए बाहर: BCCI ने भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव को टेस्ट स्क्वाड से रिलीज किया है। वो अब भारत में डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे। कुलदीप भारतीय टीम के एक बेहद अनुभवी गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 19 टेस्ट में 80 विकेट, 125 वनडे में 201 विकेट और 56 टी20 में 98 विकेट चटकाए हैं। यानी कुलदीप के नाम पूरे 379 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। वो पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे।