न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी (Matt Henry) ने माउंट माउंगानुई (NZ vs IND 4th ODI) में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और 9.4 ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट झटके। इसी बीच मैट ने गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) का घमंड़ तोड़ा और उन्हें आईना दिखाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मैट ने गुरनूर के शरीर पर मारा बॉल: बे ओवल के मैदान पर मैट ने गुरनूर को उन्हीं के अंदाज में स्वाद चखाया। वो भारतीय पारी के 27वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आए थे। इसी की तीसरी गेंद पर मैट ने गुरनूर को एक बाउंसर डिलीवर की। इसे देखकर गुरनूर घबरा गए और वो सीधा उनके कंधें के करीब बाएं हाथ पर लगी।
याद दिला दें कि गुरनूर ने भी मौजूदा ODI सीरीज में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों पर बाउंसर से कहर बरपाया है। वो विपक्षी टीम के सभी खिलाड़ियों को बाउंसर से मारने के बाद आंखें दिखाते दिखे हैं। यही वज़ह है मैट ने भी उन्हें बाउंसर का स्वाद चखाया। इस घटना से पहले काइल जेमीसन, जो कि दूसरे वनडे मुकाबले में गुरनूर की बाउंसर का शिकार बने, वो गुरनूर को बाउंसर के लिए सतर्क करते दिखे।