Kumar Kushagra Sword Celebration Video: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) ने बीते शुक्रवार, 20 नवंबर को नेपाल (India-A vs Nepal) के खिलाफ शानदार बल्लेबाज़ी की और ACC इमर्जिंग एशिया कप (ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026) के मुकाबले में धमाकेदार शतक लगाया। उन्होंने 102 गेंदों पर 10 चौके 5 छक्के लगाकर 117 रन बनाए। इसी बीच कुमार कुशाग्र ने अपना शतक पूरा होने के बाद एक बेहद ही अनोखा सेलिब्रेशन किया।
कुशाग्र का सेलिब्रेशन वायरल: ये घटना India-A की पारी के 40वें ओवर में घटी। नेपाल के लिए राशिद खान गेंदबाज़ी कर रहे थे। इनकी पांचवीं गेंद पर कुमार कुशाग्र ने लेग साइड में हवाई शॉट खेला और छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। ये उनके लिस्ट ए करियर का तीसरा शतक है। इसे पूरा करने के बाद कुशाग्र ने बेहद ही अनोखा सेलिब्रेशन किया।
उन्होंने किसी तलवार की तरह अपना बैट पीठ के पीछे से आगे की तरफ निकाला। जैसे वो बताना चाहते हो कि उनका बैट ही उनका हथियार है। उन्होंने बेहद ही शांति से अपना सेलिब्रेशन किया। यही वज़ह है फैंस को उनके जश्न का अंदाज काफी पसंद आया है। आप उनके सेलिब्रेशन का वीडियो नीचे देख सकते हो।