BAN vs PAK ODI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) बांग्लादेश का टूर करेगी जहां उन्हें बुधवार, 11 मार्च से मेजबान टीम के साथ तीन मैचों वनडे सीरीज खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए PCB ने 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दी है, जिसमें जहां एक तरफ 6 अनकैप्ड खिलाड़ी चुने गए हैं, वहीं दूसरी तरफ बाबर आज़म (Babar Azam) समेत कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए पाकिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी एक बार फिर तेज गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ही करने वाले हैं जिनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने अब तक 5 में से 4 ODI मैच जीते हैं।
शाहीन के अलावा वनडे स्क्वाड में मोहम्मद रिज़वान, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, हारिस रऊफ और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी गई है, वहीं 6 अनकैप्ड खिलाड़ी जैसे अब्दुल समद, माज सदाकत, मोहम्मद गाज़ी घोरी, साद मसूद, साहिबजादा फरहान, और शमील हुसैन को चुना गया है। इनके अलावा फैसल अकरम, हुसैन तलत और मोहम्मद वसीम को भी स्क्ववाड में शामिल किया गया है।