वानखेड़े में India vs England सेमीफाइनल: इतिहास, बदला और फाइनल का टिकट (Image Source: Google)
India vs England T20 World Cup 2026 Semi Final: भारत की टीम वेस्टइंडीज पर जीत के साथ इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेल रही है। क्या आप जानते हैं:
* ये टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल है।
* भारत और इंग्लैंड इससे पहले भी एक बार वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेल चुके हैं: 1987 में रिलायंस वर्ल्ड कप में। तब भारत डिफेंडिंग चैंपियन था और साथ में मेजबान भी। जीत इंग्लैंड को मिली थी। इस बार भी भारत डिफेंडिंग चैंपियन होने के साथ-साथ मेजबान भी है। तो क्या हिसाब बराबर होगा?