India vs New Zealand T20 Match: टीम इंडिया के टी-20 कप्तान रोहित शर्मा को लय में बल्लेबाजी करते देखना फैंस के लिए सुखद एहसास होता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच के जयपुर में खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। रोहित शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की खबर लेते हुए नजर आए।
भारत की बल्लेबाजी के शुरुआती ओवर में ही ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर रोहित शर्मा ने डीप मिडविकेट की दिशा में 89 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का लगाया। ट्रेंट बोल्ट की पटकी हुई गेंद को रोहित शर्मा ने एक पल में भाप लिया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया। रोहित शर्मा का यह छक्का दर्शा रहा था कि वो कितनी शानदार लय में हैं।
इससे पहले रोहित शर्मा ने पावरप्ले के दौरान अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। वहीं अगर मैच की बात करें तो रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए अश्विन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे।
SIX! #TeamIndia skipper Rohit Sharma on #INDvNZ
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) November 17, 2021
LIVE Commentary listen here https://t.co/MECniu9ZA0 pic.twitter.com/vLzDxItW4h