भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का अपना आखिरी मुकाबला कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को खेलेगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में जीत दर्ज करना ही होगा। वहीं, वेस्टइंडीज भी इस मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेगी।
वेस्टइंडीज ग्रुप स्टेज में अजेय रही थी। सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया था। वहीं, सुपर-8 का अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंवाने वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने मैच में 72 रन से जीत दर्ज की।
1 मार्च को भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला क्वार्टर फाइनल की तरह है। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल का टिकट कटाएगी।