Advertisement
Advertisement
Advertisement

महान धोनी के जन्मदिवस पर जानिए उनके द्वारा बनाए गए ऐसे हैरत भरे रिकॉर्ड जो शायद नहीं टूटेगें

7 जुलाई, 2018। आज माही अपना 37वां जन्मदिवस मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में धोनी एक महान कप्तान बने हैं। अपनी कप्तानी में धोनी ने भारतीय क्रिकेट में काफी सफलता दिलाई है। देखिए कैसे धोनी ने अपने 500वें इंटरनेशनल में अपनी

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat July 07, 2018 • 14:18 PM
महान धोनी के जन्मदिवस पर जानिए उनके द्वारा बनाए गए ऐसे हैरत भरे रिकॉर्ड जो शायद नहीं टूटेगें Images
महान धोनी के जन्मदिवस पर जानिए उनके द्वारा बनाए गए ऐसे हैरत भरे रिकॉर्ड जो शायद नहीं टूटेगें Images (Twitter)
Advertisement

50-50 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड टी-20 और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाले एकमात्र कप्तान - पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे कामयाब कप्तानों में होती है। धोनी ने अपने करिश्माई कप्तानी से भारत को कई सुनहरे पल दिए हैं। धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान है जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट की सभी बड़े टूर्नामेंट में भारत को खिताब जीताने का काम किया है। 

धोनी ने साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में टीम इंडिया की बागडोर संभाली और उनकी कप्तानी में भारत टी-20 का वर्ल्ड चैंपियन बना। साल 2011 में जब 15 साल के लम्बे अंतराल के बाद 50-50 वर्ल्ड कप वापस भारत में आया तब सबकी उम्मीदें आसमान छू रही थी।

Trending


भारत की टीम ने क्रिकेट फैंस को निराश न करते हुए 28 साल के लम्बे अर्से के बाद धोनी की कप्तानी में 50-50 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया और फिर साल 2013 में इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम करने का कमाल कर इतिहास कच दिया।। ऐसे में धोनी ये कारनामा करने वाले वर्ल्ड के एकमात्र कप्तान भी बने।



Cricket Scorecard

Advertisement