Advertisement

महान धोनी के जन्मदिवस पर जानिए उनके द्वारा बनाए गए ऐसे हैरत भरे रिकॉर्ड जो शायद नहीं टूटेगें

7 जुलाई, 2018। आज माही अपना 37वां जन्मदिवस मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में धोनी एक महान कप्तान बने हैं। अपनी कप्तानी में धोनी ने भारतीय क्रिकेट में काफी सफलता दिलाई है। देखिए कैसे धोनी ने अपने 500वें इंटरनेशनल में अपनी

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat July 07, 2018 • 14:18 PM
महान धोनी के जन्मदिवस पर जानिए उनके द्वारा बनाए गए ऐसे हैरत भरे रिकॉर्ड जो शायद नहीं टूटेगें Images
महान धोनी के जन्मदिवस पर जानिए उनके द्वारा बनाए गए ऐसे हैरत भरे रिकॉर्ड जो शायद नहीं टूटेगें Images (Twitter)
Advertisement

कप्तान  के तौर पर सबसे ज़्यादा छक्के - लम्बे लम्बे छक्के मारने में माहिर महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। धोनी ने 331 इंटरनेशनल मैच में कुल 210 छक्के लगाए हैं जो की इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्का मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 

इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा स्टंपिंग - धोनी एक सफल बल्लेबाज के साथ - साथ एक चतुर कप्तान होने के अलावा एक तेज विकेटकीपर भी हैं। धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के 500 मैचों178 स्टम्पिंग की है जो की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 

Trending




Cricket Scorecard

Advertisement