Advertisement

IPL 2024: मल्लिका सागर से हुई बड़ी गलती, RCB को लगा लाखों का चूना

IPL 2024 Mini Auction में ऑक्शनीर मल्लिका सागर ने एक बहुत बड़ी गलती कर दी जिसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) को लाखों का चूना लग गया।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav December 20, 2023 • 14:16 PM
Advertisement

जब लखनऊ और आरसीबी की टीमें भी जोसेफ के पीछे भागीं तो देखते ही देखते बोली 6.40 करोड़ तक पहुंच गई। यहां पर बोली थोड़ी देर के लिए रुकी और यही वो पल था जब मल्लिका से गलती हो गई। यहां से जब बोली शुरू हुई तो आरसीबी ने एक बार फिर से बोली शुरू की लेकिन मल्लिका को जहां पर 6.60 करोड़ बोलना था उन्होंने गलती से 6.80 करोड़ की बोली लगा दी और इस तरह आरसीबी को 20 लाख का नुकसान हो गया।

आखिरकार आरसीबी ने जोसेफ को 11.50 करोड़ देकर अपनी टीम में खरीदा लेकिन ये 11.50 करोड़ 11.30 करोड़ भी हो सकते थे। मल्लिका की इस गलती के चलते सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है लेकिन ये सिर्फ मल्लिका ही नहीं थी जिनसे इस बार ऑक्शन में गलती हुई बल्कि पंजाब किंग्स ने भी एक बहुत बड़ी गलती कर दी।

Trending


Also Read: Live Score

दरअसल, हुआ ये कि पंजाब किंग्स की टीम शशांक सिंह नाम के एक 19 वर्षीय क्रिकेटर को अपनी टीम में लेना चाहती थी लेकिन गलती से उन्होंने 32 वर्षीय छत्‍तीसगढ़ के क्रिकेटर शशांक सिंह को खरीद लिया। इस गलती के बाद पंजाब ने इस बोली को वापस लेने की बात कही लेकिन ऐसा नहीं हो सका और छत्तीसगढ़ के शशांक 20 लाख रु में पंजाब में शामिल हो गए। पंजाब की टीम के साथ इस गूगली को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने बवाल काट दिया।



Cricket Scorecard

Advertisement