Ipl 2024 mini auction: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: KKR द्वारा स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदने पर इस पूर्व क्रिकेटर ने जताई नाराजगी, कही ये बड़ी बात
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को 24.75 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था। इसी के साथ स्टार्क आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इस चीज पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कोई भी उस तरह के पैसे के लायक नहीं है।
गावस्कर ने कहा कि, "सबसे बढ़कर, बिल्कुल स्पष्ट कहें तो। मुझे नहीं लगता कि कोई भी उस तरह के पैसे के लायक है। यदि स्टार्क इम्पैक्ट छोड़ सकता है और 14 मैचों में से चार में जीत दिलवा सकते है, तो आप कह सकते हैं कि पैसा सार्थक है। फिर अगर वह अन्य खेलों में योगदान देता है तो यह बिल्कुल शानदार है। उन्हें 14 मैचों में से कम से कम चार में मैच जिताऊ गेंदबाजी करनी होगी और शायद मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के खिलाफ महत्वपूर्ण मैचों में, क्योंकि इन तीनों के पास टॉप क्लास की बल्लेबाजी लाइनअप है।" Read More...