Advertisement

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने RCB को रौंदकर पॉइंट्स टेबल में किया उलटफेर, इन 2 स्टार के पास है ऑरेंज औऱ पर्पल कैप

IPL 2024 Points Table: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुरुवार (11 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी का...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 12, 2024 • 09:09 AM
IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने RCB को रौंदकर पॉइंट्स टेबल में किया उलटफेर, इन 2 स्टार के पास है ऑरेंज औऱ
IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने RCB को रौंदकर पॉइंट्स टेबल में किया उलटफेर, इन 2 स्टार के पास है ऑरेंज औऱ (Image Source: Google)
Advertisement

मुंबई को हुआ फायदा

मुंबई इंडियंस की पांच मैच में यह तीसरी जीत है औऱ टीम एक पायेदान चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गई है। उसका नेट रनरेट -0.073 है, वहीं पंजाब किंग्स खिसककर आठवें स्थान पर आ गए हैं। दो जीत के साथ पंजाब का नेट रनरेट -0.196 है।

Trending


आरसीबील की छह मैच में यह पांचवीं हार और टीम टेबल में नौंवे स्थान पर है। आरसीबी का नेट रनरेट -1.124 है। दिल्ली कैपिटल्स सबसे नीचे दसवें स्थान पर है।

किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर सजी है। उन्होंने अभी तक 6 मैच में 79.75 की औसत औऱ 141.78 की स्ट्राईक रेट से 319 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने एक शतक औऱ दो अर्धशतक जड़े हैं।

Also Read: Live Score

जसप्रीत बुमराह के पास पर्पल कैप है, उन्होंने 5 मैच में 10 विकेट अपने खाते में डाले हैं। राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने भी 10 विकेट लिए हैं, लेकिन बुमराह का एवरेज उनसे थोड़ा बेहतर है।
 



Cricket Scorecard

Advertisement