Advertisement
Advertisement

रोहित के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में लड़ता था IPS Officer, अब रोहित के साथ फोटो शेयर करके दिया दुनिया को जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही आलोचकों की बोलती भी बंद हो गई है। रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठाने वाले भी अब कमरे में खुद को बंद करके बैठ चुके हैं।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav July 03, 2024 • 11:53 AM
रोहित के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में लड़ता था IPS Officer, अब रोहित के साथ फोटो शेयर करके दिया दुनिया को
रोहित के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में लड़ता था IPS Officer, अब रोहित के साथ फोटो शेयर करके दिया दुनिया को (Image Source: Google)
Advertisement

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 2011 के बाद एक बार फिर से आईसीसी वर्ल्ड कप जीत लिया। भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतते ही उन आलोचकों की बोलती भी बंद हो गई जो टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठा रहे थे। इस जीत के बाद पूरे देश में उत्साह की लहर है और फैंस अपने ज़ज्बातों को खुलकर जाहिर भी कर रहे हैं।

इस जीत के बाद, एक IPS अधिकारी अर्चित चांडक ने भी कप्तान रोहित और टीम इंडिया को लेकर खुलकर अपने ज़ज्बात सामने रखे हैं। अर्चित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से रोहित के साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में बताया कि वो रोहित को पिछले एक दशक से सपोर्ट कर रहे थे और व्हाट्सएप ग्रुप में अपने दोस्तों तक से लड़ जाते थे।

Trending


अर्चित ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "इस आदमी पर 10 साल से विश्वास रहा है। सभी बाधाओं के बावजूद। व्हाट्सएप ग्रुप पर उन दोस्तों के साथ लड़ाई भी की जो उसके नेतृत्व कौशल पर हंस रहे थे। धन्यवाद रोहित। धन्यवाद कोहली। बुमराह, हार्दिक, अक्षर। आप सभी को इस जीत के लिए धन्यवाद। हम आप सभी से प्यार करते हैं! इस बार वर्ल्ड कप घर आ रहा है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Archit Chandak (@archit.59)

Also Read: Akram ‘hopes’ Indian Team Will Travel To Pakistan For 2025 Champions Trophy

इस जीत से पहले, रोहित के नेतृत्व में भारत को निराशाओं का सामना करना पड़ा था जिसमें वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और 2023 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप हारना शामिल था। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप की ये जीत रोहित के दृढ़ संकल्प और विश्वास को दर्शाती है, जो उनके आलोचकों को गलत साबित करती है। अब रोहित ने टी-20 फॉर्मैट से संन्यास ले लिया है जिसका मतलब ये है कि अब उनका पूरा फोकस वनडे और टेस्ट फॉर्मैट पर होगा। रोहित के साथ-साथ विराट भी टी-20 से रिटायर हो चुके हैं ऐसे में अब फैंस इन दोनों को टेस्ट और वनडे में ही देख पाएंगे।

Advertisement

Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement
Advertisement