Ind vs sa: Cricket News & Match Updates
'साउथ अफ्रीका सबसे बेवकूफ टीम थी, वो WI से हारकर इंडिया को बाहर कर सकते थे'
भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। वॉन ने कहा है कि साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बेवकूफ़ टीम थी और उनकी ही गलती की वजह से भारतीय टीम ये टूर्नामेंट जीत पाई। वॉन ने कहा कि अगर साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज को खुद को हराने दिया होता, तो भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता और शायद वो टूर्नामेंट से बाहर भी हो जाते।
गौरतलब है कि सुपर 8 चरण के दौरान, भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद सूर्यकुमार यादव की टीम मुश्किल स्थिति में फंस गई थी और उन्हें जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अगले दो मैच जीतने की सख्त ज़रूरत थी। भारत ने जिम्बाब्वे को हरा दिया, लेकिन वो अहमदाबाद में खेले गए साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले के नतीजे पर भी बारीकी से नज़र रखे हुए थे। Read More...