टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती झटकों के बाद संभलते हुए भारत के सामने 188 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। साउथ अफ्रीका को इस स्कोर तक पहुंचाने में अफ्रीकी टीम के धाकड़ खिलाड़ी डेविड मिलर ने अहम भूमिका निभाई। मिलर ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ पहले तो 97 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की और अंत में आउट होने से पहले 35 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी भी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही मिलर ने टीम इंडिया के खिलाफ कई रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी। आइए आपको बताते हैं कि मिलर ने अपनी इस पारी के दौरान कौन से रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
टी-20I में भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के
मिलर ने इस मैच में अपनी 63 रनों की पारी के दौरान 3 गगनचुंबी छक्के लगाए और इसके साथ ही वो टी-20I में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे निकल गए। मिलर ने भारत के खिलाफ 26 टी-20I पारियों में 39 छक्के लगाए हैं और उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (38) को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में बाकी खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है।