Chennai: ICC Men's T20 World Cup 2026- India vs Zimbabwe (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को एकतरफा मुकाबले में 72 रनों से हराया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 256 रन लगाए। यह टी20 विश्व कप का दूसरा और टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है।
इस मुकाबले में कुल मिलाकर 28 छक्के लगे, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में लगे तीसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने 17, जबकि जिम्बाब्वे की ओर से कुल 11 छक्के लगे।