Advertisement

Kane Williamson ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों पारियों में ठोके शतक, बना डाले कई खास रिकॉर्ड्स

केन विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दोनों पारियों में शतक ठोककर कई सारे रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया है।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat February 06, 2024 • 14:48 PM
Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा शतक

ये भी जान लीजिए कि केन ही वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाए। केन अब तक अफ्रीका के सामने 5 शतक ठोक चुके हैं। इस लिस्ट में जॉनी रीड, जैक ओरम और हेनरी निकोलस शामिल हैं जिनके नाम सिर्फ 2-2 शतक मौजूद हैं।

Trending


विराट से भी आगे निकले केन विलियमसन

गौरतलब है कि केन विलियमन फैब फॉर में टेस्ट क्रिकेट में शतक ठोकने के मामले में विराट कोहली से भी आगे निकल गए हैं। विलियमसन के नाम 31 टेस्ट शतक हैं, वहीं कोहली ने अब तक 29 टेस्ट शतक जड़े हैं। इस लिस्ट में कोहली सबसे नीचे हैं। वहीं सबसे ऊपर स्मिथ 32 शतक के साथ मौजूद हैं।

पिछली 10 टेस्ट पारियों में ठोके 6 शतक

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि विलियमसन का बल्ला पिछली 10 टेस्ट पारियों से आग उगल रहा है। वो इस दौरान 6 शतक ठोक चुके हैं जिसके बीच उन्होंने एक दोहरा शतक भी ठोका है।



Cricket Scorecard

Advertisement